DniNews.Live

अलीगढ़ में ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार की मौत:धूमसिंह जिरौली में हुआ हादसा, पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहा था

अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के धूमसिंह जिरौली में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान धूमसिंह जिरौली निवासी विशाल पुत्र तेजवीर सिंह के रूप में हुई है। विशाल अपनी निजी गन्ने के जूस की दुकान चलाता था। पेट्रोल की महामारी के बीच घटना के समय वह गणेशपुर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए अपनी साइकिल से जा रहा था। उसके हाथ में 5 लीटर की कैन थी। सुबह करीब 9:30 बजे जब विशाल गणेशपुर की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर से विशाल के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता बोले- कड़ी से कड़ी सजा दी जाए मृतक विशाल के माता पिता का कहना है कि ट्रैक्टर चालक का पता लगाकर पुलिस उन्हें भी हिरासत में ले सिर्फ ट्रैक्टर को थाने में ले जाने से हमें न्याय नहीं मिलेगा, ट्रैक्टर चालक को भी पकड़ लिया जाए। हमें न्याय दिया जाए ट्रैक्टर चालक को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। अतरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। हालांकि, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक विशाल के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अतरौली पहुंचाया। पुलिस ने ट्रैक्टर को थाने पर खड़ा कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *