शेखपुरा के गंगटी गांव में अलाव के धुएं से दम घुटने के कारण दो दुधारू मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक को एक लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। यह घटना सदर प्रखंड के कोसुंभा थाना क्षेत्र में हुई। घटना का पता रविवार सुबह तब चला जब पशुपालक अपने बथान पर पहुंचे। उन्होंने करकट से बने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर दो कीमती गाय मृत पाईं। यह देखकर पशुपालक और उनका परिवार सदमे में आ गया। एक लाख रुपए से अधिक की आर्थिक क्षति हुई मृत मवेशी गंगटी गांव निवासी सुबोध कुमार के थे, जो भागवत महतो के बेटा हैं। इस दुखद घटना में उन्हें एक लाख रुपए से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है। मवेशियों की मौत दम घुटने से हुई प्रतीत होती – थाना अध्यक्ष सूचना मिलते ही कोसुंभा थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों मवेशियों की मौत दम घुटने से हुई प्रतीत होती है। संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सरकारी सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।
https://ift.tt/abLz8wJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply