सिटी रिपोर्टर| नावकोठी नावकोठी थाने के विष्णुपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 मनेरपुर के एक अर्द्ध निर्मित मकान में एक किशोर का शव बरामद हुआ। घटना बुधवार शाम की बतायी जा रही है। मृतक किशोर मनेरपुर निवासी अवधेश पासवान का 12 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार है। घटना के संबंध में अवधेश पासवान ने बताया कि बुधवार की देर शाम तक सौरभ के घर नहीं आने पर उसकी खोजबीन की गयी। उसकी मां लक्ष्मी देवी जब अपने डेरा स्थित आवास पर खोजने पहुंची तो अपने पुत्र को अपने ही अर्द्ध निर्मित मकान के फर्श पर लेटे देखी। उसने सोचा कि तबीयत बिगड़ गयी है। परिजनों को बुलाकर उसे डॉक्टर के पास ले गयी।तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। वह दहाड़ मारकर रोने लगी। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के कोहराम से वातावरण गमगीन हो गया। इधर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एसडीपीओ अमरजीत तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व पुलिस बल पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है। थानाध्यक्ष सह एसडीपीओ अमरजीत तिवारी ने बताया कि परिजनों से आवेदन नहीं प्राप्त हो पाया है। आवेदन प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई होगी। मृतक के पिता अवधेश पासवान ने बताया कि उसे दो पुत्र और एक पुत्री है। सौरभ बड़ा पुत्र था। वह अपग्रेडेड मिडिल स्कूल देवपुरा में सप्तम वर्ग में पढ़ता था। उसने बताया कि उसके बड़े भाई दिलीप पासवान के साथ आंगन की जमीन का विवाद था। एक पखवारा पहले घर के अन्य सदस्यों के साथ उक्त विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसके बाद बड़े भाई ने परिणाम भुगतने का चेतावनी दी थी। मृतक के पिता ने आपसी रंजिश में उसकी हत्या होने का आरोप लगाया है। उसकी मौत या हत्या तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
https://ift.tt/jAFd53s
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply