भास्कर न्यूज | गोविंदगंज एक तरफ सरकार पैक्स के माध्यम से धान खरीदारी का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र के किसान बिचौलियों से आने-पौने दामों में अपने धान को बेचने पर मजबूर है। सरकार के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में धान खरीदारी के लिए पैक्स का चयन कर धान खरीदारी के लिए लक्ष्य का निर्धारण भी किया गया है। लेकिन समय से खरीदारी व पेमेंट नहीं होने की स्थिति में जरूरतमंद किसान बिचौलियों को अपनी धान बेचकर अपनी जरूरत को पूरा कर रहे है। अरेराज प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में 14 पैक्स है, जिसमें 10 पैक्स का चयन धान खरीदारी के लिए किया गया है। चयनित पैक्स में सलाहां, बहादुरपुर, पिपरा, बडहरवा, मिश्रौलिया, नगदाहां, चटिया चिंतामपुर, मंगुराहां, ममारखा टोला भैया एवं बभनौली पैक्स शामिल है। सभी पैक्सों के लिए लक्ष्य का निर्धारण भी कर दिया गया है। सरेया, ममारखा, रढ़िया एवं नवादा में विभिन्न कारणों से खरीदारी नहीं हो रही है। वही जानकारी देते हुए अरेराज प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी क्षितिन्द्र कुमार ने बताया कि अरेराज प्रखंड के 10 पैक्स को धान खरीदारी के लिए चयनित किया गया है। लक्ष्य का निर्धारण भी कर दिया गया है और सभी पैक्सों में धान की खरीदारी शुरू भी हो गई है। धान का निर्धारित दर 2369 रुपया प्रति क्विंटल है। वही किसानों को ₹25 प्रति क्विंटल बोरा का अलग से देना है। किसान नजदीकी पैक्स गोदाम पर ले जाकर बिक्री कर सकते हैं।
https://ift.tt/pFU9O4P
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply