अरुणाचल प्रदेश के अनजॉ जिले के हयुलियांग क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रक खाई में गिर गया। इस हादसे में 22 मजदूरों की मौत हो गई। ट्रक पर 25 से ज्यादा लोगों के सवार होने की जानकारी मिल रही है। घटना हयुलियांग–छगलागम रोड के लैलांग बस्ती के पास हुई। जब असम के तिनसुकिया से आए मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरा। ये लोग हयुलियांग में निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे। ये सभी असम के गेलापुखुरी टी एस्टेट के रहने वाले हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार 13 शव बरामद किए जा चुके हैं। एक व्यक्ति घायल है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
https://ift.tt/bCNf7Ej
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply