अरियरी थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार सह पुलिस-पब्लिक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने किया। इसमें स्थानीय थाना इंचार्ज अखिलेश कुमार सिंह, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। लोगों ने रखी अपनी समस्याएं जनता दरबार के दौरान क्षेत्र से आए लोगों ने जमीन विवाद, पारिवारिक झगड़े, मारपीट, आपसी रंजिश और अन्य स्थानीय समस्याओं को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति से निपटारा भी किया गया। जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना उद्देश्य पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें, बल्कि सीधे पुलिस से संपर्क करें। जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। यह जनता दरबार सह पुलिस-पब्लिक जनसंवाद कार्यक्रम शनिवार दोपहर 1 बजे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
https://ift.tt/m6WKSIx
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply