DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अरवल में अमृषा बैंस ने डीएम का पदभार संभाला:अधिकारियों के साथ बैठक कर परिचय किया, पारदर्शी-जवाबदेह प्रशासन का संदेश दिया

अरवल जिले को गुरुवार को अमृषा बैंस ने नई जिला पदाधिकारी के रूप में पदभार संभाला। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अमृषा बैंस ने जिले के 22वें जिला पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने वरीय पदाधिकारियों और विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे परिचय प्राप्त किया। डीएम अमृषा बैंस ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया, “जनहित सर्वोपरि है। प्रत्येक विभाग पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करे।” उन्होंने टीम भावना और समन्वय के महत्व पर जोर दिया, कहा कि इससे प्रशासन मजबूत होता है। उन्होंने सभी विभागों को सेवा भाव और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। नवपदस्थापित डीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था की स्थिति, आपदा प्रबंधन की तैयारियों और लोक शिकायत निवारण तंत्र की कार्यप्रणाली की प्राथमिक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि लापरवाही, देरी और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अमृषा बैंस ने कहा कि उनकी कार्यशैली का मूल मंत्र रहेगा कि हर कार्य समयबद्ध हो और उसके परिणाम स्पष्ट दिखें। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नई डीएम का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रशासनिक कार्य सुदृढ़ होंगे और जिले के विकास कार्यों में तेजी आएगी। स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है कि उनके मुद्दों और समस्याओं के समाधान में अब अधिक तत्परता दिखाई देगी। श्रीमती अमृषा बैंस के पदभार ग्रहण के साथ ही अरवल में एक नए प्रशासनिक अध्याय की शुरुआत हो गई है।


https://ift.tt/ATziCYb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *