अरवल में बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर रविवार सुबह नशा मुक्ति को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। अरवल थाना से निकली इस रैली में पुलिसकर्मियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को सुरक्षित बनाने का संदेश दिया। रैली में पुलिस पदाधिकारी और जवान हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर मार्च करते हुए निकले। इस दौरान “सिगरेट और शराब से दूरी, परिवार से मजबूती” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। साथ ही, जरूरतमंदों की मदद के लिए मानस नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 की जानकारी भी दी गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से नशा मुक्त अरवल बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पुलिस की इस पहल का स्थानीय लोगों ने भी स्वागत किया और सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
https://ift.tt/RGNmejp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply