अररिया शहर के महादेव चौक स्थित टाटा मोटर्स शोरूम में हुई बड़ी चोरी की वारदात के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। रविवार (18 फरवरी) की आधी रात चोरों ने फिल्मी अंदाज में शोरूम का शटर तोड़कर दो नई टाटा नेक्सॉन कारें चुरा लीं। जिनकी कीमत 30 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। चोर तीन कारें बाहर निकाल ले गए, लेकिन एक पुरानी कार को शोरूम के ठीक सामने यादव कॉलेज के पास एनएच-27 सर्विस रोड पर छोड़कर फरार हो गए। इस घटना ने अररिया में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की हाईटेक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। फिल्मी स्टाइल में चोरी, DVR और इन्वर्टर भी ले गए चोर सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों ने सबूत मिटाने के लिए शोरूम के सीसीटीवी का DVR और इन्वर्टर भी उखाड़कर साथ ले गए। इससे पुलिस को शुरुआती क्लू मिलने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। शोरूम मैनेजर हेमंत के बयान पर नगर थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लेकिन DVR गायब होने से पुलिस को महत्वपूर्ण फुटेज नहीं मिल पाया है। घटनास्थल पर पहुंचे वरीय अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही जितेंद्र कुमार, एसडीपीओ सुशील कुमार और नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने रातोंरात नाकेबंदी शुरू की, संदिग्ध रास्तों पर चेकिंग बढ़ाई और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की। हाईवे कैमरों के फुटेज का भी विश्लेषण किया जा रहा है। अररिया में लगातार बढ़ रही कार चोरियां पिछले 3-4 महीनों में अररिया जिले में लगातार चार पहिया वाहनों की चोरियां बढ़ गई हैं। हालिया मामलों पर नजर डालें। हाल की बड़ी चोरी की घटनाएं 7 दिसंबर, गैयारी पंचायत: एक स्कॉर्पियो चोरी, केस दर्ज (कांड संख्या 491/25) 8 दिसंबर, मौलवी टोला: पूर्व पार्षद मो. कमाले हक की स्कॉर्पियो चुराने की कोशिश, असफल होने पर गाड़ी क्षतिग्रस्त; घटना सीसीटीवी में कैद 25 दिसंबर, महिला कॉलेज गेट: सविता झा की स्कॉर्पियो चोरी इन तीनों मामलों में भी पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इससे लोगों में पुलिस की गश्त और हाईटेक सुरक्षा को लेकर गहरी नाराजगी है। टाटा नेक्सॉन चोरी बन गई बड़ी चुनौती, SIT गठित टाटा नेक्सॉन की चोरी का यह मामला अब अररिया पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। घटना हाईवे पर हुई, वह भी ऐसे इलाके में जहां से वाहनों की आवाजाही और पुलिस गश्त लगातार रहती है। पुलिस ने इस मामले के लिए विशेष अनुसंधान दल (SIT) गठित किया है, जो टेक्निकल व ग्राउंड दोनों एंगल से जांच कर रही है। हाईवे क्राइम, बाहरी गैंग और लोकल सपोर्ट की भी पड़ताल चल रही है। चोरों के हौसले बुलंद, शहर में सुरक्षा को लेकर दहशत शहर में इस वारदात के बाद दहशत फैल गई है। व्यापारी वर्ग ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। एक ओर शहर में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, दूसरी ओर पुलिस किसी भी मामले में सफलता नहीं पा सकी है। लोगों का सवाल है इतने व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-27) पर स्थित शोरूम में चोर बिना किसी रोक-टोक के कैसे घुस गए और कारें लेकर कैसे निकल गए? पुलिस की जांच जारी, शहर की निगाहें कार्रवाई पर पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है और दावा कर रही है कि जल्द ही चोरों तक पहुंच जाएगी।
लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार चोरी हुई कारें बरामद होंगी और गैंग पकड़ा जाएगा, ताकि शहर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लग सके। फिलहाल, मामला अररिया की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग पर बड़ा सवाल बनकर सामने खड़ा है।
https://ift.tt/Rt1UPD2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply