DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अररिया जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर लाइव सत्र:लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की विस्तृत जानकारी की साझा, गीले कचरे से बनता है जैविक खाद

अररिया जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर एक लाइव सत्र आयोजित किया गया। इसमें जिला समन्वयक डीआरडीए अररिया विनय कुमार झा ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की। यह सत्र ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया था। विनय कुमार झा ने बताया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित एक प्रमुख योजना है। यह स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के साथ मिलकर काम करती है। इसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण बिहार को स्वच्छ, स्वस्थ और खुले में शौच मुक्त बनाना है, साथ ही ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाना है। वार्ड स्तर पर स्वच्छता गतिविधियां संचालित अभियान के तहत ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाती हैं। प्रत्येक वार्ड में एक स्वच्छता कर्मी नियुक्त किया जाता है, जो पैडल रिक्शा का उपयोग कर घर-घर से कचरा एकत्र करता है। हर घर को दो अलग-अलग डिब्बे प्रदान किए जाते हैं: हरा डब्बा गीले कचरे (रसोई से निकलने वाला जैविक कचरा) के लिए और नीला डब्बा सूखे कचरे (प्लास्टिक, बोतल, टिन आदि) के लिए। स्वच्छता कर्मी इन डिब्बों से कचरा इकट्ठा कर ई-रिक्शा के माध्यम से वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुंचाते हैं। वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट में कचरे का होता है सेग्रीगेशन वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट में कचरे का सेग्रीगेशन किया जाता है। गीले कचरे से नाडे विधि द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद तैयार की जाती है, जो कृषि के लिए उत्तम उर्वरक है। सूखे कचरे को पुनर्चक्रण योग्य सामग्री जैसे प्लास्टिक बोतलें और टिन आदि के रूप में अलग रखा जाता है। इस अभियान में व्यवहार परिवर्तन, जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी पर भी विशेष जोर दिया जाता है।


https://ift.tt/S0u5UNO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *