DniNews.Live

अयोध्या राम मंदिर के 6 उप मंदिरों पर होगा ध्वजारोहण:22 से 31 मार्च तक कार्यक्रम, हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर में चढ़ेगा ध्वज

राम मंदिर अयोध्या परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य शिखर और माता अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वज चढ़ाए जाने के बाद अब परिसर के बाकी छह उप मंदिरों पर भी ध्वजारोहण किया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि भगवान सूर्य, माता भगवती, शिवलिंग, गणपति, शेषावतार और हनुमान जी के मंदिरों पर ध्वज फहराया जाएगा। इन कार्यक्रमों की शुरुआत 22 मार्च से होगी और 31 मार्च तक अलग-अलग तिथियों में आयोजन किए जाएंगे। हनुमान मंदिर पर ध्वजारोहण 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर किया जाएगा। ट्रस्ट ने साफ किया है कि सभी कार्यक्रम सीमित संख्या में ही आयोजित होंगे। प्रत्येक आयोजन में करीब 50 संत, 50 गृहस्थ और इंजीनियर व श्रमिक मिलाकर लगभग 200 लोग ही शामिल रहेंगे, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे। पहले भी हो चुका है ध्वजारोहण चंपत राय ने बताया कि मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण 25 नवंबर 2025 को और माता अन्नपूर्णा मंदिर पर 31 दिसंबर 2025 को किया जा चुका है। राम नवमी को लेकर एडवाइजरी जारी आगामी राम नवमी के मद्देनजर श्रद्धालुओं से विशेष अपील की गई है। उन्हें सफेद गमछा रखने, सत्तू साथ लाने और गर्मी को देखते हुए भारी व तैलीय भोजन से परहेज करने की सलाह दी गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *