अयोध्या में जल पुलिस व एसडीआरएफ की तत्परता से 5 साल की मासूम अपने परिवार से मिल सकी। मिलाया आज प्रातः सरयू घाट क्षेत्र में एक मासूम बच्ची अपने परिवार से बिछुड़ गई थी। बच्ची रोते हुए इधर-उधर भटक रही थी, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। सोहनी शर्मा पुत्री उदय कुमार शर्मा, उम्र लगभग 5 वर्ष, निवासी भोफहाता पोस्ट पचपेड़ा, थाना मीरगंज, जनपद गोपालगंज (बिहार) अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए आई हुई थी और भीड़भाड़ के दौरान परिजनों से बिछुड़ गई थी। इस दौरान जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, एसडीआरएफ के एसआई नर्वदेश्वर मिश्र, कॉन्स्टेबल नित्यानंद यादव, कॉन्स्टेबल लालमणि तथा कॉन्स्टेबल कृष्णा कुमार ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आसपास के घाटों व क्षेत्रों में काफी खोजबीन की। अथक प्रयासों के बाद बच्ची के परिजनों का पता लगाकर उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजन भावुक हो उठे और जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी टीम के इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेवा के लिए जल पुलिस व एसडीआरएफ की यह तत्परता एक बार फिर दर्शाती है कि संकट की घड़ी में ये जवान सदैव मानवता की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ तत्पर रहते हैं।

Leave a Reply