Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

अयोध्या में संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन:52 संविदा कर्मचारियों के निष्कासन के बाद कर्मचारियों में आक्रोश


                 अयोध्या में संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन:52 संविदा कर्मचारियों के निष्कासन के बाद कर्मचारियों में आक्रोश

अयोध्या में संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन:52 संविदा कर्मचारियों के निष्कासन के बाद कर्मचारियों में आक्रोश

अयोध्या विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश, अयोध्या के बैनर तले निष्कासित आउटसोर्सिंग निविदा संविदा कर्मचारियों की बहाली और हाल ही में 52 कर्मचारियों के निष्कासन के विरोध में सोमवार को मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी शामिल हुए। बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन प्रदर्शन का नेतृत्व विद्युत मजदूर पंचायत के अयोध्या जोन अध्यक्ष के.एन. सिंह ने किया, जबकि संचालन सुशील मौर्य ने किया। कर्मचारियों ने पूर्व में निष्कासित आउटसोर्सिंग कर्मियों की तत्काल बहाली की मांग उठाई। साथ ही 31 मार्च को अयोध्या जनपद में परिचालन कार्य कर रहे 52 संविदा कर्मचारियों के निष्कासन का भी विरोध किया गया। सरकार पर दोहरी नीति का आरोप सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जय गोविंद सिंह ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री रोजगार देने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को निष्कासित कर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। निष्कासन प्रक्रिया रोकने की मांग कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि अयोध्या समेत पूरे उत्तर प्रदेश में पावर कारपोरेशन द्वारा चलाई जा रही निष्कासन की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए और प्रभावित कर्मचारियों को बहाल किया जाए।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *