DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में राममंदिर का कंस्ट्रक्शन पूरा:परकोटे के 6 मंदिर बने, जटायू और गिलहरी की मूर्ति लगीं, PM मोदी 25 नवंबर को ध्वज लगाएंगे

अयोध्या में राम मंदिर के कंस्ट्रक्शन का काम पूरा हो गया है। मुख्य मंदिर के साथ ही परकोटा के 6 मंदिर भगवान शिव, गणेश, हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती, देवी अन्नपूर्णा और शेषावतार मंदिर भी पूरे हो चुके हैं। इन पर ध्वजदंड और कलश स्थापित हो चुके हैं। सप्त ऋषियों के मंदिरों का भी निर्माण पूरा कर लिया गया है। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया- सप्त मंडप- महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, शबरी और ऋषि पत्नी अहिल्या का निर्माण पूरा कर लिया गया है। संत तुलसीदास मंदिर का निर्माण भी पूरा हो गया है। जटायु, गिलहरी स्थापित हो चुके हैं। जिन चीजों का सीधा संबंध दर्शनार्थियों की सुविधा और व्यवस्था से है, वे सभी पूरे हो चुके हैं। सड़कें और फ्लोरिंग पर पत्थर लगाने का काम LT कर रहा है। 10 एकड़ में पंचवटी का निर्माण GMR कंपनी तेजी से कर रही है। राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण 25 नवंबर को चंपत राय ने बताया- राम मंदिर परिसर में वही कार्य अभी चल रहे हैं, जिनका संबंध दर्शनार्थियों से नहीं है। जैसे चारदीवारी (जो साढ़े 3 किलोमीटर लंबी है), ट्रस्ट ऑफिस, अतिथि गृह, सभागार का काम अभी चल रहा है। वहीं, राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा ध्वज फहराया जाएगा। यह समारोह प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तरह ही भव्य होगा। यह राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने का प्रतीक भी होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत होंगे। कार्यक्रम निर्धारित मुहूर्त पूर्वाह्न 11 से 12 बजे के बीच संपन्न होगा। सुरक्षा कारणों से सभी आमंत्रित अतिथियों को सुबह 8 से 10 बजे के बीच पहुंचने का निर्देश दिया गया है। अब जानते हैं परकोटा और 6 मंदिरों के बारे में… 8 एकड़ का विशाल परकोटा ही प्रवेश द्वार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चारों ओर परकोटा (प्राचीर) बनाया गया है। जिसकी चौड़ाई 14 फीट है। यह परकोटा आयताकार है। और इसकी लंबाई 732 मीटर होगी। इससे होकर भक्त रामलला का दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके बेसमेंट में टनल बन रहा है जिसमें श्रद्धालु दर्शन कर वापस आऐंगे। 8 एकड़ का विशाल परकोटा ही प्रवेश द्वार है। जोकि दो मंजिला है। परकोटे में 9 लाख घन फिट पत्थर लगे हैं। मंदिर में उपयोग किये गये पिंक सैंड स्टोन की ही भांति परकोटे सहित अन्य मंदिरों में भी इसी रंग के पत्थरों पर सुंदर नक्काशी की गई है। इन मंदिरों की स्थापित मूर्तियां जयपुर से लाई गईं हैं। परकोटे की दीवार पर रामायण के प्रसंग परकोटे की दीवार के पत्थरों पर रामायण के प्रसंगों की मूर्तियां उकेरी गई हैं। रामायण के संस्कृत श्लोक भी लिखे गए हैं और उनका हिंदी और अंग्रेजी में अनुवाद भी किया गया है। इनमें अधिकांश चित्र रामायण के उन प्रसंगों से हैं, जो भगवान राम के मर्यादा पुरुषोत्तम बनने की यात्रा का वृत्तांत दिखाते हैं। परकोटे में ब्रांज मेटल प्लेट की लंबाई छह फीट 5 इंच, ऊंचाई 5 फीट और मोटाई 2 फीट 6 इंच है। इस तरह के 80 से अधिक प्लेट पूरे परकोटे में लगाए गए हैं। परकोटे में लगाए गए ब्रांज मेटल के चित्र, जिसमें चतुर्भुज रूप धारिणी भारत माता का चित्र है। चित्र में देवी, सिंह वाहन पर सवार हैं और उनके एक हाथ खड्ग और कमल पुष्प, एक में भगवान ध्वज है। परकोटे के 6 मंदिर राम मंदिर के परकोटे में कुल 6 मंदिर बने हैं। छह मंदिरों के शिखर एक जैसे हैं और स्वर्ण मंडित किए गए हैं। इसमें हनुमान जी, गणेश जी, भगवान सूर्य, माता दुर्गा, और देवी अन्नपूर्णा की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इनमें 5 मूर्तियां जयपुर से लाई गई हैं जबकि छठा मंदिर भगवान शिव का है। जोकि दक्षिण भारत के ब्लैक स्टोन पर बनी शिवलिंग है। मंदिर के बाहरी गेट अयोध्या के साधु-संतों के नाम होंगे, जो राम मंदिर के पुरोधा रहे हैं। उन्हीं के नाम से गेट होंगे। मंदिर के बारे में अन्य जानकारी ———————- पढ़ें ये भी जरूरी खबर… LIVE योगी ने अर्घ्य दिया, काशी में महिलाओं का डांस: विदेशी भी छठ देखने पहुंचे, जौनपुर में लेटते हुए घाट पहुंची महिला यूपी में छठ पर्व का आज तीसरा दिन है। महिलाएं 36 घंटे का निर्जला उपवास हैं। सीएम योगी ने लखनऊ के गोमती घाट पर सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया। वहीं वाराणसी के घाटों पर महिलाएं जमकर डांस करती दिखीं। काशी के घाटों पर विदेशी भी दिख रहे हैं, जो छठ पर्व देखने पहुंचे हैं। जौनपुर में 2 किलोमीटर लेटते (दंडवत) हुए महिला घाट पर महिला। देवरिया में दोस्त के बेटे के लिए मांगी मन्नत पूरी हुई, तो 1 किलोमीटर दंडवत करते हुए घाट तक पहुंचे। महिलाएं कुछ ही देर में सूर्य को अर्घ्य देंगी। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/D3hTGIS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *