DniNews.Live

अयोध्या में पत्नी की हत्या करने वाला पति अरेस्ट:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों का खुलासा, दूसरा आरोपी फरार; तलाश जारी

अयोध्या में पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है, वही घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत पिटाई से होने की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार कुमारगंज थाना क्षेत्र के धमथुआ मुगलन पूरे शीला गांव निवासी 30 वर्षीय गायत्री और उसके पति अरविंद कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि अरविंद कुमार ने अपनी पत्नी गायत्री की पिटाई की, जिससे वह अचेत हो गईं। गायत्री की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें पहले कुमारगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें किसी बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद मंगलवार रात करीब2:30 बजे अरविंद कुमार और अन्य परिजन गायत्री को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले गए। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद गायत्री को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, महिला को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल घटना की सूचना कुमारगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दी गई। मायके वालों के आने के बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गायत्री के शरीर पर गंभीर चोटें पाई गईं। मृतका के मायके पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस क्षेत्र अधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोपी पति को न्यायालय में पेश किया गया था,जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *