Breaking News

अयोध्या में दिखा आस्था और कर्तव्य का संगम:चुनावी ड्यूटी से पहले जवानों ने किए रामलला के दर्शन


                 अयोध्या में दिखा आस्था और कर्तव्य का संगम:चुनावी ड्यूटी से पहले जवानों ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या में दिखा आस्था और कर्तव्य का संगम:चुनावी ड्यूटी से पहले जवानों ने किए रामलला के दर्शन

असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों के लिए रवाना हो रहे सुरक्षा बलों की बख्तरबंद गाड़ियां रविवार को अयोध्या धाम पहुंचीं। यहां जवानों ने राम मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान राम का आशीर्वाद लिया और फिर चुनावी ड्यूटी के लिए आगे बढ़ गए। निषाद राज चौराहे पर लगा गाड़ियों का जमावड़ा शहर के निषाद राज चौराहे के पास बड़ी संख्या में बख्तरबंद गाड़ियां एक साथ खड़ी दिखीं। अचानक इतने भारी वाहनों के पहुंचने से क्षेत्र में हलचल बढ़ गई और यह नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। ड्यूटी से पहले आस्था का सहारा चुनावी राज्यों में तैनाती से पहले सुरक्षा कर्मियों ने रामलला के दरबार में मत्था टेककर अपनी जिम्मेदारी की शुरुआत की। जवानों ने देश में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने की कामना की। चुनाव को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा असम और पश्चिम बंगाल में मतदान को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। केंद्रीय बलों की आवाजाही तेज हो गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *