DniNews.Live

अयोध्या में करोड़ों की जमीन कब्जाने पर मुकदमा दर्ज:तीन आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज से धोखाधड़ी का आरोप


                 अयोध्या में करोड़ों की जमीन कब्जाने पर मुकदमा दर्ज:तीन आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज से धोखाधड़ी का आरोप

अयोध्या में करोड़ों की जमीन कब्जाने पर मुकदमा दर्ज:तीन आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज से धोखाधड़ी का आरोप

अयोध्या में करोड़ों रुपये की किसान भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कुमारगंज थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यह मामला सराय हेमराज गांव का है, जहां अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित गाटा संख्या 220 की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया। पीड़ित खातेदार रामसागर ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी गांव सरूरपुर निवासी मुख्तार अहमद, सिराज अहमद और अंसार अली ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया। आरोप है कि इन लोगों ने पहले से बनी दीवार पर टिन शेड और पन्नी डालकर अवैध रूप से कब्जा जमाया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने अपने कब्जे को वैध ठहराने के लिए दीवानी न्यायालय में दो अलग-अलग वाद दाखिल किए। इसके लिए उन्होंने ग्राम प्रधान उधुई तुलसीराम यादव के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर से निवास प्रमाण पत्र तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। साथ ही, एक पुराने इकरारनामे को भी अपने पक्ष में दिखाते हुए दावा किया गया। इस धोखाधड़ी का पता चलने पर संबंधित ग्राम प्रधान और कथित इकरारनामे से जुड़े परिवार के सदस्यों ने न्यायालय में शपथ पत्र देकर स्पष्ट किया कि प्रस्तुत दस्तावेज कूट रचित हैं और उनका आरोपियों से कोई संबंध नहीं है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों के परिवार का इस भूमि या संबंधित परिवार से कोई संबंध नहीं है, और वे दूसरे ग्राम पंचायत के निवासी हैं। पीड़ित खातेदार ने तहसील प्रशासन की रिपोर्ट सहित सभी साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर सिविल जज (जू.डि.) प्रथम योगिता कुमार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज संतोष कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर संबंधित धाराओं में जांच शुरू कर दी गई है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *