अम्बेडकरनगर के जहाँगीर गंज थाना क्षेत्र के भौरागांव में एक युवक का शव तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विनोद पुत्र मंगरु के रूप में हुई है, जो भौरा गांव का ही निवासी था। परिजनों के अनुसार, विनोद सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान, विनोद का शव गांव के बाहर एक तालाब में उतराता हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गए होंगे। तालाब में शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया। जलालपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply