अमेरिका में हरियाणा के गैंगस्टर की हत्या का दावा:लॉरेंस गैंग ने लिखा- धरती में 10 फीट नीचे दफनाया; 5 महीने पहले गिरफ्तार हुआ था


                 अमेरिका में हरियाणा के गैंगस्टर की हत्या का दावा:लॉरेंस गैंग ने लिखा- धरती में 10 फीट नीचे दफनाया; 5 महीने पहले गिरफ्तार हुआ था

अमेरिका में हरियाणा के गैंगस्टर की हत्या का दावा:लॉरेंस गैंग ने लिखा- धरती में 10 फीट नीचे दफनाया; 5 महीने पहले गिरफ्तार हुआ था

हरियाणा में करनाल के रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर भानु राणा की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हत्या का दावा किया गया है। लॉरेंस गैंग के सरपंच बॉस की तरफ से आई सोशल मीडिया पोस्ट में भानु राणा की हत्या की बात कही। पोस्ट में लिखा- “एक साल पहले ही पोस्ट डालकर लिखा था कि हमें भानु राणा को मरवा देंगे। यह देश के खिलाफ काम कर रहा था। इसे मारकर धरती में 10 फीट नीचे दफना दिया।” दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। भानु राणा पहले लॉरेंस गैंग से ही जुड़ा हुआ था। नवंबर 2025 में सामने आया था कि भानु राणा को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। तब उसे जल्द भारत डिपोर्ट करने की भी बात सामने आई थी। हालांकि, उसे भारत नहीं लाया गया। भानु राणा करनाल के सांभली गांव का रहने वाला था। दैनिक भास्कर से बातचीत में सांभली गांव के सरपंच प्रतिनिधि संजीत कुमार ने कहा कि अभी ऐसी कोई सूचना ना तो परिवार के पास आई है और न ही गांव में किसी को इस बारे में पता है। लॉरेंस गैंग की सोशल मीडिया पोस्ट… 4 साल पहले डंकी से अमेरिका गया भानु करीब 4 साल पहले भानु डंकी के रास्ते अमेरिका गया था। उसके पिता बिल्लू की कई साल पहले मौत हो गई थी। सांभली गांव में उसकी मां ही रहती है। सरपंच प्रतिनिधि संजीत कुमार ने बताया कि मां भी गांव में कम ही रहती है। वह अक्सर रिश्तेदारी में ही रहती है। गांव में उसका कम ही आना जाना होता है। हथियार सप्लाई का नेटवर्क संभालता था सूत्रों के मुताबिक, भानु अमेरिका जाने के बाद लॉरेंस गैंग से जुड़ गया था। भानु राणा हथियार सप्लाई का नेटवर्क संभालने लगा। एक साल पहले भानु के लॉरेंस गैंग से रिश्ते बिगड़ गए। बताया जाता है कि इसके बाद वह लॉरेंस के विरोधियों के साथ जुड़ गया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein