DniNews.Live

अमेठी SP का ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ सफल:60% अपराधों में गिरावट, 65 अपराधी जेल भेजे गए, 70 हॉटस्पॉट पर क्राइम कंट्रोल

अमेठी में पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ को बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान के तहत पिछले 15 दिनों में अपराधों में 60 प्रतिशत की कमी आई है और 65 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि यह अभियान अपराधियों के लिए ‘काल’ साबित हो रहा है। जिले के 70 हॉटस्पॉट पर पुलिस की सक्रियता से अपराधों पर लगाम लगी है। इसके साथ ही, नशा तस्करों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के कारण पिछले 15 दिनों में चोरियों की घटनाओं में 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार क्षेत्रों में लूट, नकबजनी और चोरी की घटनाएं अब शून्य हो गई हैं। अभियान के तहत अब तक 60 से 65 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा, स्मैक और शराब भी बरामद की है। एसपी ने बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए पिछले तीन सालों के आंकड़ों के आधार पर जिले में 150 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां आपराधिक घटनाएं हुई थीं। इन स्थानों पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इस चेकिंग के कारण कई बड़ी घटनाओं को समय रहते रोका जा सका है। पुलिस की सक्रियता बढ़ने से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *