DniNews.Live

अमेठी सड़क हादसा, तीन वाहनों की टक्कर:ट्रक-बस-ई-रिक्शा की भिड़ंत, 6 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

अमेठी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक, रोडवेज बस और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पूरे प्रेमशाह गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दोपहर हुई। सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रही एक रोडवेज बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसी दौरान, सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा भी इस चपेट में आ गया और उसके परखच्चे उड़ गए। एक बाइक सवार भी मामूली रूप से घायल हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों में राम चरण (40), इस्लाम (50), अजय प्रताप सिंह (52), जगत कुमार यादव (35) और आदित्य प्रताप सिंह (19) शामिल हैं। एक अन्य घायल की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही मुसाफिरखाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल मुसाफिरखाना सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन बस चालक की कथित लापरवाही के कारण ट्रक सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गया। इस संबंध में मुसाफिरखाना कोतवाली प्रभारी विवेक सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *