Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

अमेठी में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे


                 अमेठी में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे

अमेठी में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे

अमेठी में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। देर रात निमंत्रण से घर लौटते समय उनकी बाइक सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर रोड पर निर्माणाधीन नवीन थाने के पास हुई। कोरारी गिरधरशाह गांव निवासी अमन सिंह (23) पुत्र पवन सिंह और सुजल सिंह पुत्र दिनेश सिंह रविवार शाम हथकिला में एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। दुर्गापुर रोड पर निर्माणाधीन नवीन थाने के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि अमन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुजल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल सुजल सिंह को इलाज के लिए रायबरेली एम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों द्वारा अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *