DniNews.Live

अमेठी में नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला:शरीर कई हिस्सों में बंट गया, पहचान नहीं हो पाई

अमेठी में आज शाम एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग पर बारामासी गांव के पास हुई। स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज शाम करीब 6:30 बजे हुआ, जब महिला नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का शरीर कई हिस्सों में बंट गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को हटवाकर उसे कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद ग्रामीणों से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। एसएचओ रवि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और महिला की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *