DniNews.Live

अमेठी में झटका तार से युवक की मौत:खेतों की सुरक्षा के लिए लगे थे तार, पुलिस जांच में जुटी

अमेठी में झटका तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना जामो थाना क्षेत्र के सेभुई चौराहे के पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील महारा (45 वर्ष) पुत्र लल्लन, राम शाहपुर गांव का निवासी था। वह बीती रात साइकिल से अपने घर लौट रहा था। सिंभुई चौराहे पर स्थित देसी शराब के ठेके से लगभग 10 मीटर दूर सड़क किनारे खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका मशीन के तारों की चपेट में आ गया। अंधेरा होने के कारण शव रात भर घटनास्थल पर पड़ा रहा। आज सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और जामो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था। आशंका है कि शराब के नशे में अनियंत्रित होकर वह इन तारों पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *