![]()
अमेठी के संजीवनी हॉस्पिटल में एसी में कोबरा सांप:कर्मचारियों और स्थानीय लोग डर के मारे सहमे, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
अमेठी के इन्हौना थाना क्षेत्र के राजा फत्तेपुर कस्बे में स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के एक पुराने बंद पड़े एसी में एक कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सांप दिखते ही अस्पताल के कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। बीट प्रभारी रामराज यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम में राजेश कुमार यादव और शकील अहमद भी शामिल थे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए। एसी में छिपा था कोबरा, सावधानी से रेस्क्यू रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पता चला कि कोबरा एसी के अंदर छिपा हुआ था। वन विभाग की टीम ने सावधानी बरतते हुए एसी को बाहर निकाला और सांप को पकड़ने का अभियान शुरू किया। कई प्रयासों के बाद टीम ने कोबरा को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। सांप को जंगल में छोड़ा गया, स्थिति हुई सामान्य वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पकड़े गए कोबरा सांप को बाद में सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और संतोष व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि उनके सतर्क कदमों से बड़ा हादसा टल गया।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply