DniNews.Live

अमरोहा में सांड के हमले से किसान की मौत:गेहूं के खेत की रखवाली करते समय हुआ हादसा

अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय किसान की सांड के हमले में मौत हो गई। किसान गेहूं की फसल को बचाने खेत पहुंचे थे, तभी आक्रामक सांड ने उन पर हमला कर दिया। खेत बचाने गए थे किसान, सांड ने किया हमला
ग्राम ढकिया खादर निवासी इकबाल सिंह को सूचना मिली थी कि छुट्टा पशु उनके गेहूं के खेत में घुसकर फसल खराब कर रहे हैं। इस पर वह तुरंत खेत की ओर गए, जहां एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सींगों से उठाकर पटका, मौके पर तोड़ा दम
हमले के दौरान सांड ने इकबाल सिंह को सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया। इससे उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोश, छुट्टा पशुओं से दहशत
सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है और ग्रामीणों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *