DniNews.Live

अमरोहा में व्यापारी से मारपीट, 16 लोगों पर FIR:घड़ी विवाद में दुकान में घुसकर तोड़फोड़, 50 हजार का नुकसान

अमरोहा नगर में एक व्यापारी से मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों पर करीब 50 हजार रुपये का सामान तोड़ने का आरोप है। यह घटना एक घड़ी वापस करने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। मोहल्ला चिल्ला निवासी कारोबारी समीर खान 20 मार्च को ईद की चांद रात अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान मोहल्ला बेरियान निवासी वसीम उनकी दुकान से एक घड़ी खरीदकर ले गया। कुछ देर बाद वसीम वापस आया और घड़ी टूटी होने की बात कहकर पैसे वापस मांगने लगा। समीर ने बताया कि घड़ी सही हालत में दी गई थी, जिस पर वसीम नाराज हो गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। शिकायत के अनुसार, कुछ समय बाद वसीम अपने साथ मोहल्ला गुजरी के लादेन, कैफ, मोहल्ला मछरटटा निवासी जावेद, दानिश, निजाम और 8-10 अज्ञात लोगों को लेकर दुकान पर पहुंचा। सभी के हाथों में लाठी-डंडे थे और उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दुकान में रखे सामान को भी तोड़ दिया गया, जिससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। मौके पर मौजूद समीर की पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *