अमरोहा में मामूली विवाद पर हुई 50 राउंड फायरिंग:शादी समारोह में शुरू हुआ विवाद, 3 घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
![]()
अमरोहा में मामूली विवाद पर हुई 50 राउंड फायरिंग:शादी समारोह में शुरू हुआ विवाद, 3 घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
अमरोहा में एक शादी समारोह के दौरान हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के कासमपुर मेव गांव में बाहरी बदमाशों ने धावा बोलकर 50 से अधिक राउंड हवाई फायरिंग की। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शनिवार को हुई, जब कासमपुर मेव निवासी शबाबुल की बहन की शादी अमरोहा के एक पैलेस में हो रही थी। शादी में मो सानिव, समीर, शाहरुख, अरशद, साहिल और अरबाज भी मौजूद थे। इस दौरान किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसे कुछ लोगों ने शांत करा दिया था। लोग घरों में छिपे हालांकि, विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। शनिवार रात को आरोपी अचानक हथियारबंद लोगों के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने पूरे इलाके में दहशत फैला दी और कथित तौर पर 50 से ज्यादा राउंड हवाई फायरिंग की। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिप गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि फायरिंग के लाइव वीडियो मौजूद होने के बावजूद, पुलिस ने केवल मामूली मारपीट की धाराओं में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
