अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरी गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस घटना में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, तिगरी गांव निवासी सगे भाई लोकेंद्र और योगेंद्र मंडी से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। यह विवाद जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट के दौरान महिलाएं भी इसमें शामिल हो गईं। महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट की, जिसके बाद पथराव भी हुआ। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने लोकेंद्र की तहरीर के आधार पर अजय, अर्जुन, हुकम सिंह, गौरव और दीपक के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

Leave a Reply