अमरोहा नगर में बिजली बिल को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अफगानान में हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें उन्हें मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, बिजली का बिल बकाया होने के कारण आपूर्ति काट दी गई थी। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच बिल जमा करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। झगड़ा बढ़ने पर दोनों भाई आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और स्थिति को शांत कराया। इस घटना का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply