अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गांव खेड़का के पास मोड़ पर एक इको कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद इको कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के रामपुर जुन्नारदार निवासी अभिषेक उर्फ भोलू (पुत्र अनूप सिंह) अपनी बाइक से घर लौट रहा था। खेड़का गांव के पास मोड़ पर पहुंचने पर सामने से आ रही एक इको कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच इको कार का चालक मौका मिलते ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर नौगावां सादात थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इको कार को कब्जे में ले लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नौगावां सादात थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply