DniNews.Live

अमरोहा में ईद शांतिपूर्ण संपन्न:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 4 सुपर जोन, 73 सेक्टरों में बंटा सुरक्षा घेरा

अमरोहा जनपद में ईद-उल-फितर का पर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिलेभर की सैकड़ों ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जहां सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और मुल्क की तरक्की, अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। ईद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में था। पूरे जिले को 4 सुपर जोन, 12 जोन और 73 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा घेरा बनाया गया था। प्रत्येक सेक्टर में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और त्वरित प्रतिक्रिया टीमें (QRT) तैनात रहीं, जिन्होंने लगातार गश्त कर हालात पर नजर रखी। ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। डायल 112 की गाड़ियां भी प्रमुख स्थानों पर सक्रिय रहीं। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी का सहारा लिया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इन व्यापक व्यवस्थाओं के कारण कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की सख्ती और मुस्तैदी के बीच अमरोहा में ईद का त्योहार सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *