DniNews.Live

अमरोहा कलेक्ट्रेट में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाया गया:किसान संगठन के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने की कार्रवाई, ड्रोन जब्त

अमरोहा कलेक्ट्रेट परिसर में एक किसान संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से ड्रोन कैमरा जब्त कर वीडियो डिलीट करा दी। यह घटना तब हुई जब किसान संगठन के कार्यकर्ता ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने परिसर में ड्रोन कैमरा उड़ाकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिस पर पुलिस ने आपत्ति जताई। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब पुलिस ने बिना अनुमति वाहन को परिसर में ले जाने पर मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चालान भी कर दिया। हालांकि, बाद में किसान संगठन के नेताओं से बातचीत के बाद पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। नौगावां सादात सर्किल के सीओ अवधमान भदोरिया ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी गतिविधि के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है और उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *