DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमरेंद्र कुमार हुए भाजपा में शामिल

सीतामढ़ी | भाजपा बिहार प्रदेश पटना मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने रीगा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अमरेंद्र कुमार को पार्टी में शामिल कराया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने उन्हें भाजपा का पट्टा एवं माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। कहा कि भाजपा देश-दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद, अंत्योदय और हिंदुत्व जैसे मुद्दों पर वर्षों से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 में विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के सपना को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं की एक लंबी फौज वर्षों से तत्पर है।


https://ift.tt/yR263Wu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *