अभिभावकों पर प्राइवेट बुक्स खरीदने का स्कूल बना रहे दबाव:आगरा के तीन स्कूलों में होगी जांच, माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश का हो रहा उल्लंघन
![]()
अभिभावकों पर प्राइवेट बुक्स खरीदने का स्कूल बना रहे दबाव:आगरा के तीन स्कूलों में होगी जांच, माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश का हो रहा उल्लंघन
सरकार के स्पष्ट आदेश के बावजूद स्कूलों द्वारा छात्रों को निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अब इस मामले में शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। सेंट पॉल इंटर कॉलेज समेट तीन में होगी जांच। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों को नजरअंदाज कर कुछ स्कूल विद्यार्थियों और अभिभावकों पर निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने का दबाव बना रहे हैं। जबकि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें सस्ते दर पर बाजार में उपलब्ध हैं। शिकायत मिलने के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन स्कूलों के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के दायरे में पं. मोतीलाल नेहरू रोड स्थित सेंट पॉल इंटर कॉलेज, कमला नगर सिविल लाइंस का सेंट विंसेट गर्ल्स कॉलेज और सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज शामिल हैं। इन फैक्ट्रीज जैसी व्यवस्था में किताबों की बिक्री को लेकर अभिभावकों पर दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) वीपी सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर संबंधित स्कूलों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
