DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अभाविप के सिधवलिया प्रखंड इकाई का पुनर्गठन

सिटी रिपोर्टर | गोपालगंज खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई द्वारा सिधवलिया प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसमें संगठन ने एक बार फिर युवाओं को आगे बढ़ाते हुए अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उज्ज्वल कुमार को नगर मंत्री, राकेश कुमार को नगर अध्यक्ष तथा आयुष गिरी को प्रखंड संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। पुनर्गठन के दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आकाश कुमार गोयल, एग्रीविज़न के प्रांत सह संयोजक अश्विनी सोनी और धीरज कुमार सिंह मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाते हुए आकाश गोयल ने नई इकाई का गठन किया और पदाधिकारियों को दायित्व ग्रहण कराया। नई टीम में अनुभव कुमार शर्मा, अंकित कुमार और मनीष यादव को नगर सह मंत्री बनाया गया। वहीं रवि कुमार कुशवाहा, युवराज गिरी और अजय कुमार शाह को प्रखंड सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा सानू कुमार को एसएफडी संयोजक, विनीत सिंह को सह-संयोजक, अंकित सिंह को एसएफएस संयोजक तथा बिट्टू सिंह को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। शिवम सिंह को खेल संयोजक, तुषार को खेल सह-संयोजक, रिशु राय को कला संयोजक तथा आशीष सिंह को कला सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कृषलय कुमार को मीडिया संयोजक व आशीष को मीडिया सह संयोजक बनाया गया। आदित्य कुमार को एग्रीविजन संयोजक, प्रवीण को एग्रीविजन सह संयोजक तथा आदित्य पटेल, आशुतोष, प्रिंस और मनीष सिंह को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। सभी को विभाग संयोजक अनीष कुमार, जिला संयोजक मंजीत राय, खेलो भारत के प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह सहित नवीन, सूरज कुमार चंदन, रोहित, हरिओम और अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।


https://ift.tt/sESp3Iq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *