UP बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। वाराणसी में चार केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियां जांची जा रही हैं। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से स्पष्ट गाइडलाइन जारी किया जा चुका है कि जिनकी ड्यूटी है उन्हें छोड़कर कोई भी व्यक्ति मूल्यांकन केंद्रों पर नहीं जा सकेगा। इसके बावजूद वाराणसी में इस तरह की शिकायतें आई हैं। एक शिक्षक नेता मूल्यांकन केंद्र पर गलत तरीके से पहुंच गए थे। इसकी शिकायत उच्चाधिकारी तक कर दी गई है। मामला शासन स्तर पर पहुंचा तो बिल्कुल सख्त निर्देश फिर जारी कर दिए गए हैं। यदि कोई भी शिक्षक प्रतिनिधि मूल्यांकन अवधि के दौरान मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचता है उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। यदि कोई शिक्षक नेता मूल्यांकन केंद्र पर पहुंच गया तो इसके लिए उप नियंत्रक को जिम्मेदार होंगे। सभी प्रधानाचार्यों व उप नियंत्रक को निर्देश
DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद के सभी चारों मूल्यांकन केंद्रों के प्रधानाचार्य /उप नियंत्रक को अवगत कराया है कि ‘मूल्यांकन के संबंध में अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी गाइडलाइन के बिंदु संख्या-7 में यह स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है, कि मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन अवधि में मूल्यांकन के लिए लगे हुए शिक्षक एवं कर्मचारी के अतिरिक्त अन्य किसी भी व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा’ जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा, मूल्यांकन के समय यदि कोई शिक्षक प्रतिनिधि अथवा अन्य कोई भी शिक्षक मूल्यांकन केंद्र पर उपस्थित होते हैं तो उनको आप बाहर ही स्पष्ट रूप से यह जानकारी दे दें और मूल्यांकन केंद्र के भीतर उन्हें प्रवेश से मना कर दें। खुलेआम मोबाइल चला रहे हैं परीक्षक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से गाइडलाइन में स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि मूल्यांकन केंद्रों पर कोई भी परीक्षक मोबाइल लेकर नहीं जाएंगे। लेकिन यहां पर बनाए गए सभी मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षक खुलेआम मोबाइल लेकर जा रहे हैं। इतना ही नहीं मोबाइल से बात भी कर रहे हैं। बोर्ड की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि मूल्यांकन अवधि में केंद्र पर चार सशस्त्र पुलिस बल मौजूद रहेंगे। LIU भी सक्रिय रहेगी। मोबाइल या कोई इलेक्ट्रानिक उपकरण मूल्यांकन कार्य में लगे कार्मिक व शिक्षक नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षकों की आनलाइन या बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराएं
परीक्षकों के विलंब से आने की समस्या को दूर करने के लिए आनलाइन या बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था बनाने के निर्देश बोर्ड सचिव ने दिए हैं। इसका सीधा कनेक्शन जिला व राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से अवश्य होना चाहिए, ताकि रियल टाइम मानिटरिंग की जा सके।

Leave a Reply