DniNews.Live

अब एडवांस पेमेंट देकर मंगाना पड़ रहा पेट्रोल:वाराणसी में पेट्रोल पंप संचालक बोले, तेल कंपनियों ने उधार देना बंद किया

वाराणसी में अभी पेट्रोल और तेल की कोई कमी नहीं है। इसके पीछे बड़ा कारण यह भी है कि तीनों तेल कंपनियां पड़ोसी शहर मुगलसराय में ही है। जनपद में पेट्रोल के लिए हाहाकार मचने जैसी स्थिति नहीं है। शहर के ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर लोग सामान्य तरीके से पहुंचकर पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं। दरअसल, मुगलसराय (पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर) में स्थित तीनों कंपनियाें ने सभी डीलरों को उधार में पेट्रोल और डीजल देने से मना कर दिया है। यही कारण है कुछ छोटे डीलर्स पेट्रोल व डीजल नहीं मंगा पा रहे हैं। अभी तक कंपनियां उधार में भी पेट्रोल दे रही थीं। चौका घाट स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पेट्राेल पंप संचालित है। यहां बिल्कुल सामान्य तरीके से लोग आकर पेट्रोल व डीजल ले जा रहे हैं। यहां प्रकाश सर्विस स्टेशन के प्रोपराइटर राजीव गुप्ता बताते हैं, कि हमारे यहां कोई दिक्कतें नहीं है। हम लगातार मुगलसराय में कंपनियों के संपर्क में हैं। जो भी डीलर्स नकद देकर पेट्रोल व डीजल की आनलाइन डिमांड करते हैं उन्हें आसानी से मिल रहा है। दरअसल, कुछ छाेटे डीलर्स जो उधार लेकर पेट्रोल लाते थे अब उन्हें दिक्कतें हो रही है, यही कारण है कि उन्हें मजबूरन अपना पेट्रोल पंप बंद रखना पड़ रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *