DniNews.Live

अपराधी का पीछा करने में GRP सिपाही का पैर कटा:गोंडा में हिरासत से भाग रहा था, पकड़ने के प्रयास में ट्रेन की चपेट में आया

गोंडा रेलवे स्टेशन पर देर रात एक अपराधी को पकड़ने के दौरान 29 वर्षीय जीआरपी सिपाही आकाश सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनका दाहिना पैर कट गया। गंभीर हालत में उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, जीआरपी पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। देर रात गोंडा रेलवे स्टेशन पर पूछताछ के दौरान आरोपी भागने लगा। सिपाही आकाश सिंह उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़े, तभी यह हादसा हुआ और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद, अन्य जीआरपी पुलिसकर्मियों ने घायल सिपाही आकाश सिंह को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सिपाही आकाश सिंह मऊ जिले के निवासी हैं और कई सालों से गोंडा जीआरपी में तैनात हैं। गोंडा जीआरपी प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आकाश सिंह एक भाग रहे मुलाजिम को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। प्रभारी पांडेय ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और लखनऊ में सिपाही का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम देर रात से ही उनके कटे हुए पैर को जोड़ने का प्रयास कर रही है, जिसमें सफलता मिलने की उम्मीद है।
खबर अपडेट की जा रही है…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *