Breaking News

अन्नू अवस्थी की इंद्र देवता से बातचीत:कानपुर में बारिश और ओले गिरे तो बोले-‘अरे बाबा, मोबाइल भीगा जा रहा’; गुड़िया को माफ करो


                 अन्नू अवस्थी की इंद्र देवता से बातचीत:कानपुर में बारिश और ओले गिरे तो बोले-'अरे बाबा, मोबाइल भीगा जा रहा'; गुड़िया को माफ करो

अन्नू अवस्थी की इंद्र देवता से बातचीत:कानपुर में बारिश और ओले गिरे तो बोले-‘अरे बाबा, मोबाइल भीगा जा रहा’; गुड़िया को माफ करो

‘कनपुरिया बोली’ से देश-दुनिया को गुदगुदाने वाले हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई स्टेज शो नहीं, बल्कि अचानक बदला मौसम और अन्नू भैया का इंद्र देवता से सीधा संवाद है। दरअसल,शनिवार को शहर में अचानक हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश को देखकर अन्नू अवस्थी अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में नजर आए। उन्होंने गिरते ओलों के बीच एक वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किया, जिसमें वे इंद्र देवता के गुस्से को शांत करने की विनती कर रहे हैं। इंद्र देव ‘खौरिया’ गए हैं,अन्नू की निराली चिंता शनिवार को जैसे ही आसमान से सफेद ओले गिरने शुरू हुए, अन्नू अवस्थी का कैमरा चालू हो गया। गिरते ओलों को देखकर उन्होंने कहा, “आज इंद्र देवता बहुत जोर ‘खौरिया’ (गुस्सा) गए हैं, ये देखो ओले गिर रहे हैं।” कानपुर की सड़कों पर जब लोग छिपने की जगह ढूंढ रहे थे, तब अन्नू भैया इस ओलावृष्टि का संबंध अपने घर की ‘गुड़िया’ से जोड़ते दिखे। उनका मानना है कि प्रकृति का यह कोप शायद किसी की बातों का नतीजा है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें लग रहा है कि गुड़िया ने ही कुछ ऐसा कहा है, जिसकी वजह से बाबा (इंद्र देव) इतने नाराज हैं। अरे बाबा, मोबाइल भीगा जा रहा… वीडियो में अन्नू अवस्थी की चिंता सिर्फ ओलों तक सीमित नहीं रही। उन्हें अपने मोबाइल की भी फिक्र सताने लगी। जैसे-जैसे बारिश तेज हुई, वे कहने लगे, ओहो बाबा, मोबाइल भी भीगा जा रहा। एक तरफ इंद्र देव का क्रोध और दूसरी तरफ कीमती मोबाइल के भीगने का डर अन्नू के इस भोलेपन और कॉमिक टाइमिंग ने सोशल मीडिया पर लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। गुड़िया की तरफ से मांगी माफी
अन्नू अवस्थी यहीं नहीं रुके, उन्होंने बाकायदा हाथ जोड़कर इंद्र देवता से अपनी पत्नी गुड़िया की पैरवी कर डाली। उन्होंने कहा,अरे बाबा, गुड़िया को माफ करो। वो तो बोलती ही रहती है। इतना क्रोध ठीक नहीं बाबा, अब माफ कर दो। अन्नू अवस्थी के इस वीडियो पर फैंस जमकर मजे ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि कानपुर का मौसम चाहे जैसा भी हो, लेकिन अन्नू भैया का ‘हुनर’ उसे और भी रंगीन बना देता है। क्यों पसंद किया जा रहा है ये अंदाज?
अन्नू अवस्थी की खासियत उनकी सादगी और स्थानीय भाषा का सटीक इस्तेमाल है। ‘खौरियाना’ जैसे ठेठ कनपुरिया शब्दों का प्रयोग करके वे सीधे आम आदमी के दिल तक पहुंचते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि अब तो इंद्र देवता को भी मान जाना चाहिए, क्योंकि अन्नू भैया ने खुद सिफारिश की है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *