सिटी रिपोर्टर|मोतिहारी सीकरीया बीएड कॉलेज में भारतीय भाषा उत्सव के तहत भाषाएं अनेक, भाव एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गांधी संग्रहालय के उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण पांडे, भाजपा युवा नेता यमुना सीकरीया, उप महापौर लालबाबू प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार मिश्रा, ऋषभ झा, सनी सिंह एवं प्राचार्या प्रीति दुबे ने किया। अतिथियों ने छात्रों को भाषाओं के महत्व के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि भारत में अनेक भाषाएं हैं और यही विविधता हमारी पहचान है। यही भारत को महान बनाती है। यमुना सीकरीया ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां अनगिनत भाषा बोली जाती हैं, लेकिन सभी भाषाई समूहों का भाव एक भारत विश्व गुरु बने है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद ने कहा कि भारत में अनेक भाषाएं हैं, जो अनेक होकर भी एकता का भाव प्रकट करती हैं।
https://ift.tt/moYauph
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply