सिटी रिपोर्टर|बेतिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता राजबल्लभ राव का निधन सोमवार की शाम पटना में इलाज के दौरान हो गया। उनके निधन की खबर मंगलवार को आते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर छा गई। अधिवक्ताओं ने नियमानुसार अपने आप को न्यायिक कार्य से अलग कर लिया। जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष एगेन्द्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संघ के ऑडिटोरियम में शोकसभा का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इसके पूर्व अध्यक्ष एगेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि राजबल्लभ राव का जन्म 3 जनवरी 44 को हुआ था। उन्होंने विधिज्ञ संघ की सदस्यता 5 सितंबर 81 को प्राप्त की थी। तबसे वे लगातार विधि व्यवसाय से जुड़े रहे हैं। उनका नाम बड़े और कुशल अधिवक्ता के रूप में शुमार था। वे लौरिया थाने के बिजवनिया गांव के मूल निवासी थे। शोकसभा में शामिल होने वालों में संघ के सचिव योगेश प्रसाद, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश द्विवेदी, केशव मिश्रा, अब्दुल्ल हई अख्तर, दयानंद प्रसाद, गिरजाकांत झा आदि प्रमुख हैं।
https://ift.tt/mD1PrfU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply