अधिवक्ता को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत:बलरामपुर में मतदान के बाद लौटते समय हादसा, पैदल जा रहे थे
![]()
अधिवक्ता को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत:बलरामपुर में मतदान के बाद लौटते समय हादसा, पैदल जा रहे थे
बलरामपुर में एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय अधिवक्ता चक्रभान श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे थाना देहात क्षेत्र के बाईपास स्थित कोयलरा चौराहे के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। मृतक चक्रभान श्रीवास्तव पहलवारा के निवासी थे और पेशे से वकील थे। बताया गया कि वह डी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करने के बाद पैदल ही कोयलरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मामले की जांच की जा रही दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही अधिवक्ता साथियों में गहरा आक्रोश फैल गया। वहीं, मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के बेटे के अनुसार, उनके पिता के कोयलरा जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
