कटिहार के डीएस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों की ओर से संविधान दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के निर्देश पर संवैधानिक मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों और छात्रों ने भाग लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारियों डॉ. आशीष कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार और डॉ. विवेकानंद स्वामी ने कार्यक्रम का संचालन किया। मंच संचालन डॉ. स्वामी नंदन ने किया। संविधान में मौलिक कर्तव्यों के पालन पर दिया विशेष जोर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. प्रशांत कुमार ने अपने अध्यक्षीय भाषण में भारतीय संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के पालन पर विशेष बल दिया। प्रो. मदन कुमार झा ने अपने संबोधन में संविधान निर्माण के ऐतिहासिक सफर और इसके मूल तत्वों जैसे संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. गुलाम सरवर, डॉ. नारायण कुमार झा और डॉ. प्रशांत कुमार ने भी संविधान के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। प्रो. गीतिका ने उपस्थित सभी लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया, जिससे सभी इसके मूल तत्वों से परिचित हुए। कार्यक्रम में ये लोग शामिल रहे इस अवसर पर कॉलेज के कई प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित थे। उपस्थित शिक्षकों में प्रधानाचार्य प्रो. प्रशांत कुमार, प्रो. मदन कुमार झा, डॉ. विलास कुमार झा, डॉ. अनवर हुसैन, डॉ. गुलाम सरवर, डॉ. नारायण कुमार झा, डॉ. अजीजुल इस्लाम, डॉ. स्वामी नंदन, प्रो. गीतिका, डॉ. जितेंद्र वर्मा, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. नन्द किशोर साह, डॉ. शिव प्रकाश राय, डॉ. विवेकानंद स्वामी, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. मैत्रेई मिश्रा, डॉ. अजीत आनंद, डॉ. सुमन राधिका, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. अनिल कुमार और डॉ. मृणाल कुमार चक्रवर्ती शामिल थे। संविधान के महत्व और उसमें निहित मूल्यों की दी जानकारी शिक्षकेतर कर्मचारियों में प्रधान सहायक डॉ. एए ओंकार, पुस्तकालयाध्यक्ष शंभू यादव, श्री पप्पू कुमार और श्री शुभम् कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अपने उद्देश्यों की व्यापक उपलब्धि में यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और उपस्थित सभी लोगों को भारतीय संविधान के महत्व और उसमें निहित मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।
https://ift.tt/VbEJM6r
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply