DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अधिकारी पेयजल संकट दूर करने को जुटें- MLA:सदस्यों ने उठाई बिजली-पानी, सड़क की समस्या,कहा- तत्काल समाधान हो

शेखपुरा। शनिवार को जिले के चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में विधायक रणधीर कुमार सोनी शामिल हुए। बैठक में सदस्यों ने पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी, उप प्रमुख सालती देवी, लोहान पंचायत के मुखिया संजीव कुमार, चकन्द्रा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि सिंह, पूर्व मुखिया दयानंद चौधरी, सियानी पंचायत के मुखिया लक्ष्मी मिस्त्री, एकरामा पंचायत के मुखिया हरिनंदन यादव तथा चेवाड़ा के पूर्व प्रखंड प्रमुख जितेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पंचायत समिति की बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास, पंचायत स्तर की समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। विधायक रणधीर कुमार सोनी ने सभी जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर प्रखंड के विभिन्न गांवों और टोलों में विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन भी दिया। विधायक ने बताया कि गर्मी का मौसम नजदीक आने के कारण समिति सदस्यों ने पेयजल संकट की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने की दिशा में तत्काल जुट जाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, सदस्यों ने बिजली और सड़क से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की। बैठक में बीडीओ विपिन कुमार, सीओ राजेंद्र कुमार राजीव के अलावा विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


https://ift.tt/aA5lcEk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *