DniNews.Live

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी:उन्नाव में चाचा-भतीजे की मां समेत तीन घायल, रेफर

उन्नाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चाचा, भतीजा और भतीजे की मां शामिल हैं। यह घटना पुरवा थाना क्षेत्र के हाबूसा पुलिया के पास उस समय हुई जब वे घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, पुरवा थाना क्षेत्र के काली खेड़ा निवासी सोनेलाल (50 वर्ष) अपने भतीजे सुमित और सुमित की मां तारावती के साथ बाइक से घर जा रहे थे। हाबूसा पुलिया के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों सवार दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, सोनेलाल को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सुमित और तारावती को भी शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें लगी हैं और उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों ने आरोपी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *