सीवान के GB नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंची सरैया गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 80 साल के वृद्ध की मौत हो गई। अज्ञात बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान कैंची सरैया निवासी बाबूलाल शर्मा का बेटा रामाधार शर्मा (80) के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, रामाधार शर्मा रविवार की रात को घर के पास स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर सामान खरीदने गए थे। दुकान से सामान लेकर जैसे ही वे वापस अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी घर के दरवाजे के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेसुध हो गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बाइक सवार फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। जीबी नगर थाना प्रभारी मिहिर कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हुई है। सदर अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को भेजा गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पुत्र द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। अज्ञात बाइक सवार की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
https://ift.tt/72ogr8F
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply