भास्कर न्यूज | मधेपुरा जिले में अगले तीन दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत और अपराह्न में 40% तथा हवा की गति 5 से 6 किमी प्रतिघंटा पश्चिम दिशा में रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक देवन कुमार चौधरी के अनुसार इस अवधि में आसमान साफ रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी। ऐसे में किसान आवश्यकतानुसार रासायनिक छिड़काव कर सकते हैं। रबी फसलों की बुआई के लिए मौसम अनुकूल है, इसलिए किसान खेत तैयार कर बुआई का कार्य पूरा करें। नवंबर माह गेहूं की बुआई के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। बुआई से पहले मिट्टी को भुरभुरा बनाने के लिए पाटा चलाएं और बीज की अंकुरण क्षमता अवश्य जांचें। उन्नत किस्में एचडी 2967, डीबीडब्ल्यू 187, डीबीडब्ल्यू 222, एचडी 3086, एचडी 3226, डीबीडब्ल्यू 252 की बुआई करने की सलाह दी गई है। बीजोपचार के लिए प्रति किलो बीज 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम का उपयोग करें। कतार वाली बुआई सीड ड्रिल से समय पर करें। तापमान को देखते हुए इसी सप्ताह सरसों की बुआई उपयुक्त है। मिट्टी में सल्फर की जांच कर लें।
https://ift.tt/h1o3KVv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply