बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने बिहार वासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए, चुनावी माहौल में एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों पर तीखा तंज कसा है। आर.के. सिंह ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि, इस बार जनता अपराधी और भ्रष्टाचारी छवि वाले लोगों को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ना बैठने दें। अगर सभी उम्मीदवार बेईमान,चरित्रहीन क्रिमिनल्स हैं, तो अपना वोट NOTA को दें,यही बिहार के भविष्य के लिए बेहतर होगा। कम पढ़ा लिखा नेता प्रांत को क्या देगा,उसको कुछ समझ भी नहीं होगा वीडियो में आर.के. सिंह ने बिहार की राजनीति पर कई तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहाकि दोनों गठबंधनों ने अपने मुख्यमंत्री का कैंडिडेट घोषित किया है। महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव पढ़े-लिखे नहीं हैं,मैट्रिक पास भी नहीं है। लोग बताते है नौवीं फेल है। अगर ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है तो प्रांत को क्या देंगे। जब पढ़े लिखे नहीं है तो उनको कुछ समझ होगा भी नहीं। क्योंकि प्रदेश को चलाने के लिए पढ़ा लिखा कैंडिडेट होना चाहिए। उन पर भ्रष्टाचार के मुकदमे चल रहे हैं, इसलिए वे मुख्यमंत्री बनने के योग्य नहीं हैं। भाजपा कहती है हम लोग नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे वहीं, एनडीए पर भी आर.के. सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि, नीतीश कुमार की तबीयत अब ठीक नहीं रहती, और भाजपा के कई चेहरे खुद भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों में घिरे हैं फिर जनता किसे चुने। भारतीय जनता पार्टी कहती की है कि हम लोग नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे है। यह नहीं कह रहे है जितने के बाद भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है यह बात तेजस्वी एवं जनसुराज भी कह रहा है। उनको अब यादाश्त नहीं रह गई है,कुछ ना कुछ करते रहते है। चुनाव के बाद भाजपा के द्वारा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया तो वो ज्यादा दिन नहीं रहेंगे। फिर भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। उसके बाद भाजपा किसको मुख्यमंत्री बनाएगी। फिर भाजपा के कौन मुख्यमंत्री होंगे। जनसुराज ने स्पष्ट कर दिया है कि सम्राट चौधरी हत्या आरोपी रहे आर.के. सिंह ने आगे कहा कि भाजपा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जनसुराज ने स्पष्ट कर दिया है कि वह हत्या के आरोपी रहे है। दसवीं पास तक नहीं है। दूसरे नेता भाजपा के नेता है जो बिहार भाजपा का संचालन करने वाले नित्यानंद राय है। उनपर भी हत्या के दो–दो मुकदमे दर्ज है। अपहरण के भी आरोपी रहे है। नित्यानंद राय आपराधिक पृष्ठभूमि के है। तीसरे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल है। उनपर भी हत्या का आरोप है,एक अपलसंख्यक मेडिकल कॉलेज छीनने का आरोप है। यह तीनों भाजपा के कैंडिडेट है। ये लोग भी वैसे लोग है जैसे दूसरे तरफ राजद के है। राजद के मुख्यमंत्री का कैंडिडेट पर हत्या इत्यादि का तो आरोप नहीं है। लेकिन भ्रष्टाचार का आरोप है। जनता सोच-समझकर बिहार का नेतृत्व चुने तो ऐसे में जनता सोच-समझकर फैसला करे कि बिहार का नेतृत्व कैसा होना चाहिए। जबकि उन्होंने यह भी कहा कि जनसुराज पार्टी नई है, और अभी तक उसके काम को परखा नहीं गया है। इसलिए जनता को अब बहुत सोच-समझकर तय करना चाहिए कि बिहार का भविष्य किन हाथों में सौंपना है। आर.के. सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। जहां एनडीए खेमे में असहजता देखी जा रही है, वहीं विपक्षी दलों में सियासी मंथन शुरू हो गया है। अब देखने वाली बात होगी कि आर.के. सिंह की यह अपील जनता के वोट पर कितना असर डालती है, क्या बिहार के मतदाता अपराधी छवि वाले उम्मीदवारों को सबक सिखाएंगे,या फिर सियासत का गणित पहले जैसा ही रहेगा।
https://ift.tt/pPICd1N
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply