DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन की प्रखंड ईकाई का गठन:गोगरी ब्लॉक के अध्यक्ष बने प्रमोद दास, 3 लोग उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त

खगड़िया के गोगरी प्रखंड में अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन की प्रखंड इकाई का गठन किया गया है। बड़ी मलिया निवासी प्रमोद कुमार दास को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। यह बैठक शनिवार शाम गोगरी प्रखंड के मुश्किपुर भारती नगर में संपन्न हुई। इसमें संगठन के जिलाध्यक्ष धनोज दास भी उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड इकाई का गठन करना था। जिलाध्यक्ष धनोज दास ने सर्वसम्मति से प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की। प्रमोद कुमार दास को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। राजेंद्र दास, अजीत कुमार, विजय कुमार दास और केदार दास को प्रखंड उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त, संजय दास को प्रखंड महासचिव और सुरेंद्र दास को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मोहन दास कार्यालय सचिव, नित्यानंद दास केंद्रीय सदस्य और धनिक दास अंकेक्षक बनाए गए। कमल नयन, पंकज कुमार राम और सुभाष दास को संयुक्त सचिव का पदभार दिया गया, जबकि भूपेंद्र दास और शंभू दास संगठन सचिव बने। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन का विस्तार लगातार जारी है।


https://ift.tt/r6Ei815

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *